प्रभु राम का सुमिरन कर हर दुःख मिट जाएगा लिरिक्स | prabhu ram ka sumiran kar har dukh mit jayega lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

प्रभु राम का सुमिरन कर,
हर दुःख मिट जाएगा,
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

तर्ज – बचपन की मोहब्बत को।

मिथ्या जग में कबसे,
तू पगले रहा है डोल,
तू इनकी शरण आकर,
हाथों को जोड़ के बोल,
ये दास तुम्हारा अब,
कहीं और ना जाएगा,
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

कैसा भी समय आए,
कैसी भी घड़ी आए,
सच्चे ह्रदय से जो,
सुमिरन इनका गाए,
हर विपदा में उसका,
ये साथ निभाएगा,
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

कब जाने ढल जाए,
दो पल का है जीवन,
प्रभु राम के चरणों में,
कर दे तू कुछ अर्पण,
तेरे साथ में बस केवल,
यही नाम ही जाएगा,
astrobabaonline Lyrics,
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

प्रभु राम का सुमिरन कर,
हर दुःख मिट जाएगा,
यही राम नाम तुझको,
भव पार लगाएगा।।

Singer – Vivek Vashisth

Leave a Comment