फूलों से घर सजा लिया सरकार आ रहे है भजन लिरिक्स | phoolon se ghar saja liya sarkar aa rahe hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

फूलों से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है।

दोहा – आज ख़ुशी से झूमे ये मन,
अजब नशा है छाया,
श्याम रंग में रंग दिया खुद को,
अजब नशा है छाया।

फूलों से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है,
हुई धन्य मेरी ये कुटिया,
सरकार आ रहे है,
फूलो से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है।।

दरबार एक प्यारा,
प्यारा सा है सजाया,
आँगन में एक झूला,
है प्रेम का ये डाला,
सब इंतज़ाम कर दिया,
सरकार आ रहे है,
फूलो से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है।।

पलकें बिछाए अखियाँ,
बेचैन हो रही है,
मस्ती में सांवरे की,
खुद को ये खो रही है,
मुझसे निभाने यारियां,
सरकार आ रहे है,
फूलो से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है।।

मेरी ज़िन्दगी के मालिक,
मिलने को आज हमसे,
गूंजेगी गलियां ‘कुंदन’,
लीले की छम छम से,
करने को मेहरबानियां,
सरकार आ रहे है,
फूलो से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है।।

फूलो से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है,
हुई धन्य मेरी ये कुटिया,
सरकार आ रहे है,
फूलो से घर सजा लिया,
सरकार आ रहे है।।

Singer – Priti Sargam Singh}]

Leave a Comment