पार करो मेरा बेड़ा भवानी पार करो मेरा बेडा लिरिक्स | paar karo mera beda bhawani lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

पार करो मेरा बेड़ा भवानी,
पार करो मेरा बेडा,
छाया घोर अँधेरा भवानी,
पार करो मेरा बेडा।।

गहरी नदियाँ नाव पुरानी,
दया करो माँ आद भवानी,
सब को आसरा तेरा भवानी,
सब को आसरा तेरा,
पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा।।

मैं निर्गुणीया गुण नहीं कोई,
मैया जगा दो किस्मत सोई,
देखियो ना गुण मेरा भवानी,
देखियो ना गुण मेरा,
पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा।।

जगजननी तेरी ज्योत जगाई,
एक दीदार की आस लगाई,
ह्रदय करो बसेरा भवानी,
ह्रदय करो बसेरा,
पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा।।

भक्तो को माँ ऐसा वर दो,
प्यार की एक नज़र माँ करदो,
लुटे पाप लुटेरा भवानी,
लुटे पाप लुटेरा,
पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा।।

पार करो मेरा बेड़ा भवानी,
पार करो मेरा बेडा,
छाया घोर अँधेरा भवानी,
पार करो मेरा बेडा।।

Singer – Asha Ji Bhosle

Leave a Comment