ओ सांवरे तुझ पर तन मन ये वारा है भजन लिरिक्स | o sanware tujh par tan man ye vaara hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ सांवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है,
पल भर में तूने मेरा,
जीवन संवारा है,
ओ साँवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है।।

तर्ज – ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है।

तेरे ही तो दम पर बाबा,
मेरी जिंदगानी,
जीवन की सारी बातें,
नहीं तुझसे छानी,
जमी से उठाकर मुझको,
जमी से उठाकर मुझको,
फलक पर बिठाया है,
ओ साँवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है।।

भटकता रहा मैं दर दर,
मिला ना किनारा,
हारूंगा कैसे संग है,
हारे का सहारा,
तुमने माझी बन नैया को,
तुमने माझी बन नैया को,
किनारे लगाया है,
ओ साँवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है।।

तुझसे बना है मेरा,
जीवन सुहाना,
बिन तेरे चरणों के अब,
नहीं है ठिकाना,
कही और जाऊँ कैसे,
कही और जाऊँ कैसे,
तू ही मेरा प्यारा है,
ओ साँवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है।।

‘पंकज’ को श्याम जैसी,
यारी ना मिलेगी,
बिन तेरे ओ बाबा दिल की,
क्यारी ना खिलेगी,
डूब मैं रहा था मुझको,
डूब मैं रहा था मुझको,
तूने ही उभारा है,
ओ साँवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है।।

ओ सांवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है,
पल भर में तूने मेरा,
जीवन संवारा है,
ओ साँवरे तुझ पर,
तन मन ये वारा है।।

Singer & Lyricist – Pankaj Sharma}]

Leave a Comment