ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है भजन लिरिक्स | o sanware humko tera sahara hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,
तेरी रहमतो से चलता,
तेरी रहमतो से चलता मेरा गुजारा है,
ओ साँवरे हमको तेरा सहारा है।।

तुमसे जुड़ी हुई है मेरी हर कहानी,
तेरे भरोसे बाबा मेरी जिंदगानी,
तुम पर ही निर्भर बाबा,
तुम पर ही निर्भर बाबा जीवन ये सारा है ,
ओ साँवरे हमको तेरा सहारा है।।

पिता की तरह तुमने सिख सिखाई,
माँ की तरह तुमने ममता लुटाई,
मेरी गलतियों को बाबा,
मेरी गलतियों को बाबा सदा ही बिसारा है,
ओ साँवरे हमको तेरा सहारा है।।

जीवन को जबसे तुमने छुआ है,
हर एक लम्हा तब से सुनहरा हुआ है,
एक एक पल को तुमने,
हर एक पल को तुमने प्यार से सवारा है ,
ओ साँवरे हमको तेरा सहारा है।।

‘रजनी’ को आप जैसा साथी ना मिलेगा,
बनकर जो साया हरपल साथ जो चलेगा,
‘सोनू’ कहे कोई बाबा,
‘सोनू’ कहे कोई बाबा तुमसा ना प्यारा है,
ओ साँवरे हमको तेरा सहारा है।।

ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,
तेरी रहमतो से चलता,
तेरी रहमतो से चलता मेरा गुजारा है,
ओ साँवरे हमको तेरा सहारा है।।

Singer Rajni Rajasthani
Suggested By : Anuj Kumar Meena}]

Leave a Comment