ओ मेरे श्याम ओ मेरे श्याम भजन लिरिक्स | o mere shyam o mere shyam bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ मेरे श्याम ओ मेरे श्याम,
सारे जगा में है बाबा तेरा नाम,
ओ मेरें श्याम ओ मेरें श्याम।।

तर्ज – वादा ना तोड़।

सुन तेरी महिमा मैं भी,
दौड़ा चला आया,
देख कर दरबार तेरा,
मन हर्षाया,
हो प्यारी छवि मैं निहारूं,
सुबह शाम
ओ मेरें श्याम ओ मेरें श्याम।।

शरण तेरी आया बाबा,
पलकें क्यों झुकाये,
देख मेरी ओर नैना,
भर भर आये,
तेरे चरणों में,
मिले आराम,
ओ मेरें श्याम ओ मेरें श्याम।।

कोई नहीं है मेरा,
तेरे बिन ओ सांवरे,
तू ही रखवाला मेरा,
सारे जहान में,
करता अर्ज़ी ‘अंश’,
तेरी आठों याम,
ओ मेरें श्याम ओ मेरें श्याम।।

ओ मेरें श्याम ओ मेरें श्याम,
सारे जगा में है बाबा तेरा नाम,
ओ मेरें श्याम ओ मेरें श्याम।।

Singer & Writer – Santosh Kumar Agarwal ‘Ansh’}]

Leave a Comment