ओ मस्त नजर वाले तेरी याद सताती है लिरिक्स | o mast nazar wale teri yaad satati hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ओ मस्त नजर वाले,
तेरी याद सताती है,
हिचकी पे चली हिचकी,
इसे देख के आती है,
ओ मस्त नजर वालें,
तेरी याद सताती है।।

तर्ज – ऐ मेरे दिल ए नादां।

लगता है मुझे ऐसा,
ज्यों पास में रहते हो,
हर स्वांस में रहते हो,
विश्वास में रहते हो,
नैनो के झरोखों में,
मौसम बरसाती है,
ओ मस्त नजर वालें,
तेरी याद सताती है।।

मनवा है मेरा चंचल,
नादान है भोला है,
माया के झकोलो से,
संसार मै डोला है,
ढलती हुई रातों में,
नज़रे टकराती है,
ओ मस्त नजर वालें,
तेरी याद सताती है।।

फरियादी है ये दर का,
इसे भूल नही जाना,
कानों में पड़ा होगा,
इस दास का अफसाना,
गजराज की ज्यूँ हरि को,
मेरी हार बुलाती है,
ओ मस्त नजर वालें,
तेरी याद सताती है।।

तुम श्याम बहादुर के,
पूंजी हो खजाने की,
शिव साथ मेरे रहना,
ये अरज दीवाने की,
बांकी सी अदा तेरी,
मदहोश बनाती है,
ओ मस्त नजर वालें,
तेरी याद सताती है।।

ओ मस्त नजर वाले,
तेरी याद सताती है,
हिचकी पे चली हिचकी,
इसे देख के आती है,
ओ मस्त नजर वालें,
तेरी याद सताती है।।

Singer – Bantu Bhaiya Ji}]

Leave a Comment