नज़रे जरा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले भजन लिरिक्स | nazre jara mila le ae shyam khatu wale lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

नज़रे जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
अपना मुझे बना ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले।।

आया शरण में तेरी,
फरियाद सुनले मेरी,
जल्दी करो सुनाई,
किस बात की है देरी,
किस बात की है देरी,
क्यों ना मुझे संभाले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले।।

हारे का साथ दे दे,
अटकी हुई को खे दे,
तेरा आसरा है मुझको,
क्यों ना शरण में लेके,
क्यों ना शरण में लेके,
चरणों में तू बिठा ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले।।

तेरी दया का प्यासा,
आया हूँ लेके आशा,
नज़रे मिला के देखो,
पढ़ लोगे दिल की भाषा,
पढ़ लोगे दिल की भाषा,
कितने है दिल में छाले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले।।

दर पे खड़ा सवाली,
वापस ना जाए खाली,
कुम्भला ना जाए पौधा,
सुनलो चमन के माली,
सुनलो चमन के माली,
astrobabaonline,
‘बिन्नू’ को तू बचा ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले।।

नज़रे जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
अपना मुझे बना ले,
ऐ श्याम खाटू वाले,
नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले।।

स्वर – रजनी जी राजस्थानी।}]

Leave a Comment