नाता जोड़ लिया तुमसे भजन लिरिक्स | nata jod liya shyam se lyrics in hindi

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

नाता जोड़ लिया,
इस जग की माया नगरी से,
रिश्ता तोड़ लिया,
नाता जोड लिया तुमसे,
नाता जोड लिया।।

तर्ज – मैं ना भूलूंगा।

हाथ में हाथ लिए,
साथ चलना बाबा,
आस बस तुमसे है,
लाज रखना बाबा,
दुनिया वाली गलियों से,
मुँह ही मोड़ लिया,
इस जग की माया नगरी से,
रिश्ता तोड़ लिया,
नाता जोड लिया तुमसे,
नाता जोड लिया।।

कृपा जो हमपे हुई,
तो ये विश्वास जगा,
किया जितना तुमने,
करे कोई ना सगा,
जीवन का हर फैसला,
तुझपे छोड़ दिया,
इस जग की माया नगरी से,
रिश्ता तोड़ लिया,
नाता जोड लिया तुमसे,
नाता जोड लिया।।

ये रिश्ता तुमसे है,
तेरी माया से नही,
रिझाया दिल से है,
सिर्फ काया से नही,
‘राज’ को इतना काफी है,
तुमने गौर किया,
इस जग की माया नगरी से,
रिश्ता तोड़ लिया,
नाता जोड लिया तुमसे,
नाता जोड लिया।।

नाता जोड़ लिया,
इस जग की माया नगरी से,
रिश्ता तोड़ लिया,
नाता जोड लिया तुमसे,
नाता जोड लिया।।

Singer : Raj Pareek}]

Leave a Comment