नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लड्डूवा बटें,
लड्डूवा बटें री पेड़ा बटें,
लड्डूवा बटें री पेड़ा बटें,
गोपाला प्रगट भए आज,
बिरज में लड्डूवा बटें।।
देखे – जन्माष्टमी भजन।
केसर कस्तूरी की भर दो तलैया,
केसर कस्तूरी की भर दो तलैया,
भर दो तलैया हाँ भर दो तलैया,
मोहरो की करो बरसात,
बिरज में लड्डूवा बटें,
नन्दलाला प्रगट भये आज,
बिरज में लड्डूवा बटें।।
सौ मन दूध की खीर बनाओ,
सौ मन दूध की खीर बनाओ,
खीर बनाओ वामे मेवा मिलावो,
साधू ब्राह्मण जिमावो हजार,
बिरज में लड्डूवा बटें,
नन्दलाला प्रगट भये आज,
बिरज में लड्डूवा बटें।।
भर भर थाली सखियाँ लाई,
भर भर थाली सखियाँ लाई,
यशोदा जी को देन बधाई,
होवे लाला की जय जयकार,
बिरज में लड्डूवा बटें,
नन्दलाला प्रगट भये आज,
बिरज में लड्डूवा बटें।।
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लड्डूवा बटें,
लड्डूवा बटें री पेड़ा बटें,
लड्डूवा बटें री पेड़ा बटें,
गोपाला प्रगट भए आज,
बिरज में लड्डूवा बटें।।
Singer – Shri Ankush Ji Maharaj
Upload – Ashutosh
8707242472}]