Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
नैया लगा दो आके पार,
ओ खाटू वाले ओ खाटू वाले,
थाम लो मेरी पतवार ओ बाबा,
नईया लगा दो आके पार।।
कश्ती हमारी डूब ना जाए,
तेरे सिवा इसे कौन बचाये,
खाटू वाले लीले वाले,
तुझसा खिवैया जब हो कन्हैया,
क्या करे लहरों की धार कन्हैया,
नईया लगा दो आके पार।।
कदम कदम पर ठोकर खायी,
अपनी बातें सबको सुनाई,
खाटू वाले लीले वाले,
मुझ निर्बल का मुझ निर्धन का,
बन जाओ तारणहार कन्हैया,
नईया लगा दो आके पार।।
हमको भरोसा तुझ पर दाता,
तू ही मेरा भाग्य विधाता,
मेरे बाबा मेरे बाबा,
हम हैं तुम्हारे तुम हो हमारे,
‘कुंदन’ कहे ये बार बार कन्हैया,
नईया लगा दो आके पार।।
ओ खाटू वाले ओ खाटू वाले,
थाम लो मेरी पतवार ओ बाबा,
नैया लगा दो आके पार,
नईया लगा दो आके पार।।
Singer – Toshi Kaur}]