मुझे श्याम तेरी दरकार है खाटु श्याम भजन लिरिक्स | mujhe shyam teri darkar hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मुझे श्याम तेरी दरकार है,
तू ही सांवरे मेरी,
तू ही सांवरे मेरी,
सरकार है,
मुझे श्याम तेरी दरकार हैं,
मुझे श्याम तेरी दरकार है।।

तर्ज – बहुत प्यार करते है तुमको सनम।

तेरी याद में मैंने हस्ती मिटाई,
तेरी याद में मैंने हस्ती मिटाई,
तुम्ही पे तो अपनी दुनिया लुटाई,
तू ही मेरी नैया की,
तू ही मेरी नैया की,
पतवार है,
मुझे श्याम तेरी दरकार हैं,
मुझे श्याम तेरी दरकार है।।

पुरानी बहुत है कन्हैया ये यारी,
पुरानी बहुत है कन्हैया ये यारी,
इसे भूल कर ना भुलाना मुरारी,
तू ही मेरे नैनो का,
तू ही मेरे नैनो का,
श्रंगार है,
मुझे श्याम तेरी दरकार हैं,
मुझे श्याम तेरी दरकार है।।

तुम्हे ‘श्याम बहादुर’ ने दिल से मनाया,
तुम्हे ‘श्याम बहादुर’ ने दिल से मनाया,
मजा तेरी यारी का ‘शिव’ को भी आया,
रंगीला तुम्हारा,
रंगीला तुम्हारा,
दरबार है,
मुझे श्याम तेरी दरकार हैं,
मुझे श्याम तेरी दरकार है।।

मुझे श्याम तेरी दरकार है,
तू ही सांवरे मेरी,
तू ही सांवरे मेरी,
सरकार है,
मुझे श्याम तेरी दरकार हैं,
मुझे श्याम तेरी दरकार है।।}]

Leave a Comment