मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी भजन लिरिक्स | mira mahalo ki rani diwani ho gai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी
हे दीवानी हो गयी मस्तानी हो गयी,
वो किसी की ना मानी दीवानी हो गयी।।

देखी जो उसने कन्हैया की सूरत,
दिल में बसा ली वो प्यारी सी मूरत,
हो कर बैठी नादानी दीवानी हो गयी,
मीरा महलो की रानी दीवानी हो गयी।।

ठुकरा के रिश्तो को महलो से निकली,
दुनिया ने देखी कन्हैया की पगली,
खाक गलियो की छानी दीवानी हो गयी,
मीरा महलो की रानी दीवानी हो गयी।।

मीरा कन्हैया के दिल में समाई,
बिन्नु करो कोई ऐसी कमाई,
हुई अमर कहानी दीवानी हो गयी,
मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी।।

मीरा महलों की रानी दीवानी हो गयी
हे दीवानी हो गयी मस्तानी हो गयी,
वो किसी की ना मानी दीवानी हो गयी।।

Leave a Comment