मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है भजन लिरिक्स | mere sawariya sarkar bharoso tero hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है,
तेरो है बाबा तेरो है,
ये श्याम भरोसो तेरो है,
मैं तो हो गया हूँ लाचार,
भरोसो तेरो है,
मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है।।

तू लीले को असवारी है,
तेरी जग में महिमा भारी है,
तुझे पूजे सब नर नार,
भरोसो तेरो है,
मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है।।

जो भी आये तेरे द्वार,
कर दिए तुमने वारे न्यारे,
तूने भर डाले भंडार,
भरोसो तेरो है,
मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है।।

बाबा सुन लो मेरी खाटू वाले,
ये जीवन अब तेरे हवाले,
ओ कलयुग के अवतार,
भरोसो तेरो है,
मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है।।

बाबा आज ‘रविंदर’ तुम्हे पुकारे,
आ जाओ हारे के सहारे,
मेरी नैया कर दो पार,
भरोसो तेरो है,
मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है।।

मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है,
तेरो है बाबा तेरो है,
ये श्याम भरोसो तेरो है,
मैं तो हो गया हूँ लाचार,
भरोसो तेरो है,
मेरे सांवरिया सरकार भरोसो तेरो है।।

स्वर – अंजना आर्या।}]

Leave a Comment