मेरे नैन चाहते है दीदार सांवरे का भजन लिरिक्स | mere nain chahte hai deedar sanware ka lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे नैन चाहते है,
दीदार सांवरे का,
मेरी सांसो में रमा है,
बस प्यार संवारे का,
मेरी सांसो में रमा है,
बस प्यार संवारे का,
मेरे नैन चाहते हैं,
दीदार सांवरे का।।

तर्ज – मेरा आपकी कृपा से।

मैं अपने सांवरे के,
हूँ प्रेम की दीवानी,
अश्को से लिख रही हूँ,
ये प्रेम की कहानी,
मेरी बाहे कब बनेंगी,
गल हार सांवरे का,
मेरे नैन चाहते हैं,
दीदार सांवरे का।।

ये आरज़ू है मेरी,
हो जाऊँ सांवरे की,
एक सोहनी सी झलक बस,
मैं पाऊँ सांवरे की,
मेरे दिल से कब जुड़ेगा,
वो तार सांवरे का,
मेरे नैन चाहते हैं,
दीदार सांवरे का।।

चंदा से कब मिलेगी,
बतला दो ये चकोरी,
‘आज़ाद’ कहता है,
सूनी पड़ी मंडोली,
हाथो से मैं करूँगी,
श्रृंगार सांवरे का,
मेरे नैन चाहते हैं,
दीदार सांवरे का।।

मेरे नैन चाहते है,
दीदार सांवरे का,
मेरी सांसो में रमा है,
बस प्यार संवारे का,
मेरी सांसो में रमा है,
बस प्यार संवारे का,
मेरे नैन चाहते हैं,
दीदार सांवरे का।।

Singer – Shivani Ji}]

Leave a Comment