मेरे खाटू वाले बाबा का लो आज जन्मदिन आया है | mere khatu wale ka lo aaj janamdin aaya hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे खाटू वाले बाबा का,
लो आज जन्मदिन आया है,
ढप ढोल नगाड़े बाज रहे,
घर घर में आनंद छाया है,
मेरे खाटु वालें बाबा का
लो आज जन्मदिन आया है।।

कलयुग का देव निराला है,
ये भक्तो का रखवाला है,
ये उनकी बांह पकड़ लेता,
जो शरण श्याम की आया है,
मेरे खाटु वालें बाबा का
लो आज जन्मदिन आया है।।

हारे का यही सहारा है,
ये दीनो का रखवाला है,
जिसने भी मन से नाम लिया,
इसे पल में हाजिर पाया है,
मेरे खाटु वालें बाबा का
लो आज जन्मदिन आया है।।

पांडव कुल का ये वंशज है,
निर्बल निर्धन का रक्षक है,
माता को जो संकल्प दिया,
इसने वो वचन निभाया है,
मेरे खाटु वालें बाबा का
लो आज जन्मदिन आया है।।

सब लोग बधाई बांट रहे,
खुशियों से सारे नाच रहे,
ऐ ‘हर्ष’ लगा तू भी ठुमका,
नाचन का मौसम आया है,
मेरे खाटु वालें बाबा का
लो आज जन्मदिन आया है।।

मेरे खाटू वाले बाबा का,
लो आज जन्मदिन आया है,
ढप ढोल नगाड़े बाज रहे,
घर घर में आनंद छाया है,
मेरे खाटु वालें बाबा का
लो आज जन्मदिन आया है।।

Singer – Upasana Mehta}]

Leave a Comment