मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो श्रृंगार भजन लिरिक्स | mere banke bihari laal tu itna na kariyo shringar lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी।

तेरी सुरतिया पे मन मोरा अटका।
प्यारा लागे तेरा पीला पटका।
तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी॥

तेरी मुरलिया पे मन मेरा अटका।
प्यारा लागे तेरा नीला पटका।
तेरे घुंघर वाले बाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी॥

तेरी कमरिया पे मन मोरा अटका।
प्यारा लागे तेरा काला पटका।
तेरे गले वैजयंती माल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी॥

मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी।}]

Leave a Comment