मेरा सांवरा सलोना दिलदार लुटाने अपना प्यार आ गया लिरिक्स | mera sanwara salona dildar lutane apna pyar aa gaya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरा सांवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
होके लीले पे देखो सवार,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
ये किरपा की करता बरसात,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
मेरा साँवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया।।

तर्ज – गली में आज चाँद निकला।

पांडव कुल का ये अवतारी,
तीन बाण तरकश का धारी,
ये करता हारो का कल्याण,
ये करता हारो का कल्याण,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
मेरा साँवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया।।

इसके द्वार पे जो कोई आता,
खाली झोली भर ले जाता,
इसको कहते है करुणा निधान,
इसको कहते है करुणा निधान,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
मेरा साँवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया।।

हार के जो तेरे दर पे आता,
बांह पकड़ उसे जीत दिलाता,
‘संगीता’ करे गुणगान,
‘संगीता’ करे गुणगान,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
मेरा साँवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया।।

मेरा सांवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
होके लीले पे देखो सवार,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
ये किरपा की करता बरसात,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
लुटाने अपना प्यार आ गया,
मेरा साँवरा सलोना दिलदार,
लुटाने अपना प्यार आ गया।।

Singer – Ragini Chauhan}]

Leave a Comment