मेरा जीवन है तेरे हवाले श्याम सुन्दर मुरलिया वाले लिरिक्स | mera jeevan hai tere hawale shyam sundar muraliya wale lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मेरा जीवन है तेरे हवाले,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवालें,
मन मोहन मुरलिया वाले।।

तेरी महिमा है जग से निराली,
सारा जग तेरे दर का भिखारी,
चाहे जिसको बनादे या मिटादे,
चाहे जिसको बनादे या मिटादे,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवालें,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले।।

तेरे पीछे हम आते रहेंगे,
धून तेरी हम गाते रहेंगे,
तू हमें आज अपना बना ले,
तू हमें आज अपना बना ले,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवालें,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले।।

फुल है हम तेरे उपवन के,
कठपुतली है हम तेरे मन के,
तू चाहे जिसे भी नचाले,
तू चाहे जिसे भी नचाले,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवालें,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले।।

मेरा जीवन है तेरे हवाले,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवालें,
मन मोहन मुरलिया वाले।।

स्वर – देवी चित्रलेखा जी।}]

Leave a Comment