मैं तो बनके दीवानी सांवरिया की नाचूं रे छम छम लिरिक्स | main to banke diwani sawariya ki nachu cham cham lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मैं तो बनके दीवानी,
सांवरिया की नाचूं रे छम छम,
मैं तो बन के दीवानी,
खाटू वाला अपने प्यार की,
छेड़ रहा सरगम,
मैं तो बन के दीवानी।।

तर्ज – धमाल।

जग की कोई परवाह नहीं है,
कोई हँसता तो हँसता रहे,
भूल के सब कुछ श्याम प्रभु मैं,
मैं तो हुई मगन,
मैं तो बन के दीवानी।।

श्याम नाम की ओढ़ चुनरिया,
हुई बावली श्याम की मैं,
सुबह शाम यादों में श्याम की,
खोई रहूं हर दम,
मैं तो बन के दीवानी।।

रंग चढ़ जाए जिसपे श्याम का,
चढ़के कभी ना उतरे जी,
रंग चटकार है श्याम का ‘कुंदन’,
होता कभी ना कम,
मैं तो बन के दीवानी।।

मैं तो बनके दीवानी,
सांवरिया की नाचूं रे छम छम,
मैं तो बन के दीवानी,
खाटू वाला अपने प्यार की,
छेड़ रहा सरगम,
मैं तो बन के दीवानी।।

Singer – Pinky Mishra}]

Leave a Comment