माँ का नाम छुपा रखा है भजन लिरिक्स | maa ka naam chupa rakha hai bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है।।

तर्ज – और इस दिल में क्या रखा है।

माँ से चलती है,
ये दुनिया सारी,
माँ की ममता की,
ये महिमा न्यारी,
दिल से हरदम हरपल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की,
दीवाने हैं माँ के सारे,
माँ का नाम खुदा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है।।

धड़कते सीने में,
माँ धड़कन तेरी,
जिन्दगी ये मेरी,
अमानत है तेरी,
देवों ने भी हरपल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की,
चरणों में है स्वर्ग मैया के,
सारा जहान छुपा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है।।

और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है।।

गायक / गीतकार – भूपेन्द्र सिंह दंडोतिया।
मुम्बई (महा) +919920247019
भगवती आश्रय यूटॄयूब चैनल की प्रस्तुति।

Leave a Comment