Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
कृपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।
तर्ज – दो बून्द का खजाना।
मौजूदगी है हर पल,
तेरे आस पास उनकी,
विश्वास की कमी है,
तू आँखे खोल मन की,
एहसास में मिलेगा,
भक्तों का श्याम प्यारा,
किरपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।
माना की मुश्किलों का
तूफान चल रहा है,
वो रक्षा कर रहा है,
दीपक ये जल रहा है,
बिगड़ी वही संवारे,
आया बाबा का बुलावा,
किरपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।
क्या सोचता है नादां,
झट करले तू तैयारी,
बैठा वहीँ मिलेगा,
मेरा सांवरा बिहारी,
कह देंगे अपने मन की
वो स्वामी है हमारा,
किरपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।
कृपा का ये नजारा,
समझो तो है इशारा,
समझो तो है इशारा।।
Singer – Pawan Bhatia Ji}]