खाटू वाले तुम्हारी गली में लोग डेरा लगाए हुए है लिरिक्स | khatu wale tumhari gali me bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू वाले तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है,
इक नज़र डाल दो ऐ सांवरिया,
हम भी दर्शन को आये हुए है,
खाटू वालें तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है।।

तर्ज – इश्क़ में हम तुम्हे।

होंगे दर्शन तुम्हारे प्रभु जी,
हमने जिस रोज़ से ये सुना है,
हर कृपा हुई है तुम्हारी,
तुमने हमको जो चाकर सुना है,
बस उसी दिन से रस्ते पे तेरी,
अपनी पलकें बिछाएं हुए है,
खाटू वालें तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है।।

कोई लड्डू का भोग लगाए,
कोई आया निशान उठाये,
मैंने देखि छठा जो निराली,
कोई खाली नहीं दर से जाए,
हम भी अश्क़ों के मोती प्रभु जी,
अपने दामन लाये हुए है,
खाटू वालें तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है।।

आये दुनिया से हार के हम,
अब रहेंगे तेरे द्वार पे हम,
ले लो अब तो खबर खाटूवाले,
अब तुम्हारे हवाले ये जीवन,
हारे का तू सहारा है बाबा,
हम भी हार के आये हुए है,
खाटू वालें तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है।।

खाटू वाले तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है,
इक नज़र डाल दो ऐ सांवरिया,
हम भी दर्शन को आये हुए है,
खाटू वालें तुम्हारी गली में,
लोग डेरा लगाए हुए है।।

Singer – Swaati Nirkhi}]

Leave a Comment