खाटू वाले तू खाटू बुला ले खाटू आने के काबिल नहीं हूँ लिरिक्स | khatu wale tu khatu bulale lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

खाटू वाले तू खाटू बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ,
मैं गुनेहगार हूँ माफ़ कर दो,
माफ़ करने के काबिल नहीं हूँ,
खाटु वाले तू खाटु बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ।।

तर्ज – ये तो प्रेम की बात।

गम ने मारा है गम ने सताया,
गम ने मुझको परेशा किया है,
इन गमो को ही तुम दूर कर दो,
इन गमो को ही तुम दूर कर दो,
गम उठाने के काबिल नहीं हूँ,
खाटु वाले तू खाटु बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ।।

चाहे रूठे ये सारा जमाना,
मुझको परवाह नहीं है किसी की,
मेरे बाबा ना तुम रूठ जाना,
मेरे बाबा ना तुम रूठ जाना,
मैं मनाने के काबिल नहीं हूँ,
खाटु वाले तू खाटु बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ।।

‘लवकुश’ आँखे ये पथरा गई है,
जिन्दगी का भरोसा नहीं है,
जिंदगी मौत से लड़ रही है,
जिंदगी मौत से लड़ रही है,
लब उठाने के काबिल नहीं हूँ,
खाटु वाले तू खाटु बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ।।

खाटू वाले तू खाटू बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ,
मैं गुनेहगार हूँ माफ़ कर दो,
माफ़ करने के काबिल नहीं हूँ,
खाटु वाले तू खाटु बुला ले,
खाटू आने के काबिल नहीं हूँ।।

Singer – Pawan Chauhan}]

Leave a Comment