Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
खाटू वाले तेरा जवाब नहीं,
बाबा तेरी कृपा का तो हिसाब नहीं।।
कलयुग का है तू अवतारी,
तू ही जाने लीलाधारी,
खाटू वाले तुमसा नवाब नहीं,
बाबा तेरी कृपा का तो हिसाब नहीं।।
कर देते हो श्याम दीवाना,
ये तो तेरा खेल पुराना,
खाटू वाले बातें ये राज़ नहीं,
बाबा तेरी कृपा का तो हिसाब नहीं।।
ऐसा सुन्दर रूप है तेरा,
देखूं मैं जी मचले मेरा,
खाटू वाले तुमसा गुलाब नहीं,
बाबा तेरी कृपा का तो हिसाब नहीं।।
मैं तो सर्वस्व तुमको मानू,
मोनू तेरा मैं ये जानू,
खाटू वाले मुझसा भी दास नहीं,
बाबा तेरी कृपा का तो हिसाब नहीं।।
खाटू वाले तेरा जवाब नहीं,
बाबा तेरी कृपा का तो हिसाब नहीं।।
Singer – Monu Rastogi}]