कर श्याम पे भरोसा हर पल है साथ है तेरे भजन लिरिक्स | kar shyam pe bharosa har pal hai sath tere lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

कर श्याम पे भरोसा,
हर पल है साथ है तेरे,
मेरा बाबा, मेरा बाबा,
मेरा बाबा, मेरा बाबा।।

तर्ज – तू जहाँ जहाँ चलेगा मेरा साया।

चरणों में सांवरे के,
जो बहेंगे तेरे नैना,
चरणों में सांवरे के,
जो बहेंगे तेरे नैना,
हर हाल में कटेगी,
दुख से भरी ये रैना,
सर पे सदा धरेगा,
हर पल ये हाथ तेरे,
मेरा बाबा, मेरा बाबा,
मेरा बाबा, मेरा बाबा।।

अपना समझ के इसको,
फैलेंगी तेरी बाहें,
अपना समझ के इसको,
फैलेंगी तेरी बाहें,
जितनी हो दूर मंज़िल,
मुश्किल भरी हो राहे,
बन हमसफर चलेगा,
दीनो का नाथ तेरे,
मेरा बाबा, मेरा बाबा,
मेरा बाबा, मेरा बाबा।।

कोई साथ ना हो तेरे,
बैरी बने जमाना,
कोई साथ ना हो तेरे,
बैरी बने जमाना,
कैसी कठिन घड़ी हो,
विश्वास ना डिगाना,
बदलेगा ‘रोमी’ एक दिन,
बिगड़े हालात तेरे,
मेरा बाबा, मेरा बाबा,
मेरा बाबा, मेरा बाबा।।

कर श्याम पे भरोसा,
हर पल है साथ है तेरे,
मेरा बाबा, मेरा बाबा,
मेरा बाबा, मेरा बाबा।।

स्वर – तोशी कौर।}]

Leave a Comment