कर गए दिल पे टोना बांके बिहारी के नैना लिरिक्स | kar gaye dil pe tona banke bihari ke naina lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

कर गए दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना,
बांके के नैना,
बिहारी के नैना,
कर गये दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।।

देखे – मेरे बांके बिहारी के नैना सखी।

इन नैनो पे सबकुछ हारा,
बांका लगे मेरा प्यार प्यारा,
बिन देखे नहीं चैना,
बांके बिहारी के नैना,
कर गये दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।।

मोटे मोटे नैनो पे भीना भीना कजरा,
प्यारा लगे तेरा फूलों का गजरा,
वाको को क्या क्या कहना,
बांके बिहारी के नैना,
कर गये दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।।

नैन लड़े जबसे बांके संग,
प्रेम प्रीती का ऐसा चढ़ा रंग,
मोहे बावरा बन के रहना,
बांके बिहारी के नैना,
कर गये दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।।

कर गए दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना,
बांके के नैना,
बिहारी के नैना,
कर गये दिल पे टोना,
बांके बिहारी के नैना।।

स्वर – मैथिलि ठाकुर।}]

Leave a Comment