कन्हैया से नज़रे मिला के तो देखो भजन लिरिक्स | kanhaiya se nazare milakar to dekho lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

कन्हैया से नज़रे,
मिला के तो देखो,
सांवरिये से नज़रे,
मिला के तो देखो,
दिलों जान इनपे,
लुटा के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो।।

नैनो में इनके,
छुपा कोई जादू,
दिल पे रहेगा,
ना कोई काबू,
जरा पास इनके,
आके तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो।।

सांवली सूरत,
कैसी ये दमके,
ज्यूँ पूनम का,
चंदा चमके,
चेहरे पे नज़रे,
टिका के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो।।

मुरली अधर पे,
यूँ सज रही है,
तान रसीली,
यूँ बज रही है,
मुरली में मन को,
उलझा के देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो।।

रह जाए ना,
‘नंदू’ धोखा,
इस जीवन का,
क्या है भरोसा,
बहे प्रेम नदियां,
नहा के तो देखो,
astrobabaonline Lyrics,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो।।

कन्हैया से नज़रे,
मिला के तो देखो,
सांवरिये से नज़रे,
मिला के तो देखो,
दिलों जान इनपे,
लुटा के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो।।

स्वर – महावीर शर्मा जी।
रचना – नंदू जी शर्मा।

यह भी देखें – सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो।}]

Leave a Comment