Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
खाटू वाले श्याम,
मेरी विनती सुन लेना
खाटू वाले श्याम,
मेरी अर्ज़ी सुन लेना,
जो बोले जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।
जिनकी किस्मत सोइ बाबा,
उनके भाग्य जगाना,
जिनकी नैया डूब गई हो,
उनको पार लगाना,
श्याम प्रेमियों के तुम सारे,
संकट हर लेना,
जो बोलें जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।
सेवक बन के श्याम सांवरे,
जो सेवा में आये,
जिनका साथी बने सांवरा,
उनको कौन हराये,
सर पे रखना हाथ प्यारे,
प्यारे वर देना,
जो बोलें जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।
मैं भी हर ग्यारस पे बाबा,
तेरे द्वारे आऊं,
दर्शन करके श्याम सांवरे,
तेरा कीर्तन गाऊं,
मेरी ये मुराद बाबा,
पूरी कर देना,
जो बोलें जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।
खाटू वाले श्याम,
मेरी विनती सुन लेना
खाटू वाले श्याम,
मेरी अर्ज़ी सुन लेना,
जो बोले जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।
Singer – Sandeep Rajput}]