जो भी देखे साँवरे को देखता रह जाए भजन लिरिक्स | jo bhi dekhe sanware ko dekhta reh jaye lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जो भी देखे साँवरे को देखता रह जाए,
कितना सुन्दर कितना प्यारा,
दिल मेरा घबराए,
नजर ना लग जाए,
नजर ना लग जाए।।

घुँघराले बालों पे इसकी,
लट बड़ी मतवाली,
कजरारे नैनों की इसकी,
छटा बड़ी निराली,
जो भी देखे नैना इसके,
जादू में फँस जाए,
कितना सुन्दर कितना प्यारा,
दिल मेरा घबराए,
नजर ना लग जाए,
नजर ना लग जाए।।

मोर मुकुट माथे पे इसके,
होठों पे बंशी प्यारी,
लीले की असवारी करता,
तीन बाणधारी,
जो भी सुनता मुरली इसकी,
बस इसका हो जाए,
कितना सुन्दर कितना प्यारा,
दिल मेरा घबराए,
नजर ना लग जाए,
नजर ना लग जाए।।

चन्दन का है तिलक लगाया,
ये कलयुग अवतारी,
हारे का ये साथी ओम है,
सबसे बड़ा दातारी,
खाली झोली इसके दर पर,
बस पल में भर जाए,
कितना सुन्दर कितना प्यारा,
दिल मेरा घबराए,
नजर ना लग जाए,
नजर ना लग जाए।।

जो भी देखे साँवरे को देखता रह जाए,
कितना सुन्दर कितना प्यारा,
दिल मेरा घबराए,
नजर ना लग जाए,
नजर ना लग जाए।।

Singer : Om Goenka
Sent By : Anant Goenka}]

Leave a Comment