जिया ले गयी मोहन तेरी जादू की नजर भजन लिरिक्स | jiya le gayi mohan teri jadu ki nazar lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जिया ले गयी मोहन,
तेरी जादू की नजर,
ऐसा जादू डाला,
प्यारे तू है जादूगर,
जिया ले गई मोहन,
तेरी जादू की नजर।।

तर्ज – सईया ले गई जिया।

छलिया तू छल क्यों करता है,
मनवा ये आहें भरता है,
कभी हाँसे कभी रोये देखो,
कैसा ये असर,
जिया ले गई मोहन,
तेरी जादू की नजर।।

मोहन तू कितना प्यारा है,
लुटा ये तन मन सारा है,
दुनिया ताने मारे देखो,
कैसा ये डफर,
जिया ले गई मोहन,
तेरी जादू की नजर।।

रातें जग जग काटी है,
दिन में ना नींदे आती है,
मोहन तेरी यादों में अब,
कटेगा सफर,
जिया ले गई मोहन,
तेरी जादू की नजर।।

जिया ले गयी मोहन,
तेरी जादू की नजर,
ऐसा जादू डाला,
प्यारे तू है जादूगर,
जिया ले गई मोहन,
तेरी जादू की नजर।।

Singer – Manu Gopal Bhardwaj}]

Leave a Comment