जिनके वश में सदा राम रहते है भजन लिरिक्स | jinke vash me sada ram rahte hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

माता अंजनी के लाल,
ये तो करते कमाल,
तन में सिंदूर डाल,
रंगे रहते लाल लाल,
राम रंग में ही ये तो रंगे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

जिनका सुमिरण करे,
क्षण में भवसिंधु पार,
जिनकी शक्ति अपार,
महिमा अगम अपार,
राम नाम में सदा ही रमे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

चीर सीना सभा में,
दिखा डाला,
राम का नाम कैसा,
बता डाला,
मन मानस में राम बसे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

गायक – मनीष कुमार मानस।
9955017179

Leave a Comment