Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
जन्म कल्याणक आया,
महावीर का,
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
तर्ज – श्याम चूड़ी बेचने आया।
तिथि चैत्र तेरस की थी मनोहारी,
प्रभु जन्मे झूमे देखो नर नारी,
कुंडलपुर में जन्म हुआ वीर का,
शासन नायक प्रभु महावीर का,
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
सारे संसार में छाई खुशिया अपार,
धरती पर प्रभु ने लिया है अवतार,
‘दिलबर’ जग है दीवाना प्रभु वीर का,
करुणा सागर प्रभु महावीर का,
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
जन्म कल्याणक आया,
महावीर का,
माता त्रिशला के नन्दन वीर का।।
गायिका – मिनल जैन हैदराबाद।
लेखक – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365