Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
जमुना किनारे मेरो गाँव,
साँवरे अई जइयो।।
जो कान्हा मेरो गाँव ना जाने,
गाँव ना जाने, मेरो गाँव ना जाने,
बरसानो मेरो गाँव,
साँवरे अई जइयो,
जमुना किनारे मेरो गाँव,
साँवरे अई जइयो।।
जमुना किनारे मेरी उँची हवेली,
उँची हवेली, मेरी उँची हवेली,
बैठक आलिशान,
साँवरे अई जइयो,
जमुना किनारे मेरो गाँव,
साँवरे अई जइयो।।
मैं महलन की राज कुमारी,
राज कुमारी, मैं राज दुलारी,
पिता मेरे वृषभान,
साँवरे अई जइयो,
जमुना किनारे मेरो गाँव,
साँवरे अई जइयो।।
जमुना किनारे मेरो गाँव,
साँवरे अई जइयो।।