जाके देखो खाटू धाम तेरे बिगड़े काम बन जाएँ | jake dekho khatu dham tere bigde kaam ban jaye

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जाके देखो खाटू धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ,
हारे के सहारे बाबा मेरे,
सबका साथ निभाए,
जाके देखो खाटु धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ।।

श्याम प्रेमियों का देखो,
वहां लगता बड़ा नज़ारा,
ऊँचे सिंहासन बाबा बैठा,
लगता बड़ा है प्यारा,
हर प्रेमी की बात बनाये,
नज़रो से करे इशारा,
जाके देखो खाटु धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ।।

लम्बी लम्बी लगी कतारें,
मत घबराना प्यारे,
हर प्रेमी को देते दर्शन,
हटते नहीं नज़ारे,
जयकारा श्री श्याम का गूंजे,
लगता श्याम अखाड़ा,
जाके देखो खाटु धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ।।

रींगस से खाटू तक देखो,
है निशान बड़े प्यारे,
हर निशान श्याम धणी संग,
हनुमान जी विराजे,
भजनो से रिझाये बंटी,
पल पल श्याम पुकारे,
जाके देखो खाटु धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ।।

जाके देखो खाटू धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ,
हारे के सहारे बाबा मेरे,
सबका साथ निभाए,
जाके देखो खाटु धाम,
तेरे बिगड़े काम बन जाएँ।।

Singer – Bunty Dhuriya}]

Leave a Comment