जबसे तेरा नाम लिया है बाबा तूने थाम लिया है | jabse tera naam liya hai baba tune tham liya hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जबसे तेरा नाम लिया है,
बाबा तूने थाम लिया है,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।

तर्ज – मैंने जिसको दिल ये दिया है।

आया हूं मैं बाबा जबसे तेरे दर,
देखा ना मैंने पीछे पलट कर,
देखा ना मैंने पीछे पलट कर,
जब जब विपदा मुझ पर आई,
आकर तूने लाज बचाई,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।

राहों में जब जब छाया अंधेरा,
बाबा तू आया बनके सवेरा,
बाबा तू आया बनके सवेरा,
डूबती नाव है तेरे हवाले,
बाबा हरपल तू ही संभाले,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।

हार के बाबा जो भी आया,
उसको तूने पल में जिताया,
उसको तूने पल में जिताया,
मैं भी आया शरण तुम्हारी
मेरे बाबा शीश के दानी,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।

जबसे तेरा नाम लिया है,
बाबा तूने थाम लिया है,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।

Singer – Abhishek Nagar}]

Leave a Comment