जब जब तुझे पुकारा तूने दिया सहारा भजन लिरिक्स | jab jab tujhe pukara tune diya sahara lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जब जब तुझे पुकारा,
तूने दिया सहारा,
तूने दिया सहारा,
तूने सबको दिया है प्यार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार।।

तर्ज – कितना हसीन चेहरा।

खाटू में अजब तेरी शान है,
तू ही सबसे महान है,
घट घट वासी अन्तर्यामी,
मैं सेवक ये सबका स्वामी,
तेरी मोरछड़ी की माया,
जो माँगा सब कुछ पाया,
जो माँगा वो पाया,
तूने सबको दिया दातार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार।।

तेरी नज़र उठे हर ख़ुशी मिले,
जो मिले नज़र तो दुःख दर्द टले,
तू हँसे तू गुलशन खिल जाए,
तुझे देख के तुझमे खो जाए,
तेरी ज्योत में तेरा उजाला,
तुझे कहते खाटू वाला,
कहते खाटू वाला,
मैं सौ बार करूँ दीदार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार।।

दुनिया में कहीं और नहीं,
तेरे दर जैसा दरबार कहीं,
तुझे जानता सारा ज़माना,
है ‘रामुजी’ तेरा दीवाना है,
तू तीन बाण का धारी,
है कलयुग का अवतारी,
कलयुग के अवतारी आजा,
लीले हो के सवार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार।।

जब जब तुझे पुकारा,
तूने दिया सहारा,
तूने दिया सहारा,
तूने सबको दिया है प्यार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार,
हारे का सहारा है,
मेरा सांवरिया सरकार।।

Singer – Divyansh Balaji}]

Leave a Comment