जब जब तेरी मोरछड़ी लहराती है भजन लिरिक्स | jab jab teri morchadi leharati hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जब जब तेरी मोरछड़ी लहराती है,
खाटू की मिट्टी की खुशबु आती है,
तेरी प्यारी सूरत में वो जादू,
जो खाटू हमें लाती है,
प्यारा प्यारा प्यारा,
साँवरिया हमारा।।

तर्ज – हम हारे हारे हारे।

तू ही बता कैसे रिझाऊँ,
कैसे साँवरिया तुझको मनाऊँ,
एक बार कह दे आके मुझे तू,
दिल क्या मैं अपनी जा भी लुटाऊँ,
तेरे सिवा ना कोई साँवरे,
प्यारा प्यारा प्यारा,
साँवरिया हमारा।।

जब से निहारी सूरत तुम्हारी,
तब से चढ़ी है ऐसी खुमारी,
दिन रात तेरी यादो में खोया,
पागल सा कहती दुनिया ये सारी,
दुनिया की परवाह नहीं साँवरे,
प्यारा प्यारा प्यारा,
साँवरिया हमारा।।

तूने किया मेरे लिए जो,
ना भूल पाऊँ सारी उमर वो,
बस इक तमन्ना है इस प्रेमी की है
‘संजय’ को अपने दिल से लगालो,
तू है मेरी जिंदगी साँवरे,
प्यारा प्यारा प्यारा,
साँवरिया हमारा।।

जब जब तेरी मोरछड़ी लहराती है,
खाटू की मिट्टी की खुशबु आती है,
तेरी प्यारी सूरत में वो जादू,
जो खाटू हमें लाती है,
प्यारा प्यारा प्यारा,
साँवरिया हमारा।।

Singer – Sonu Singla}]

Leave a Comment