इस जीवन को तुमने संवारा एहसान मुझपे तेरा है भजन लिरिक्स | is jeevan ko tumne sawara lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

इस जीवन को तुमने संवारा,
एहसान मुझपे तेरा है,
एहसान मुझपे तेरा है।।

मेरा साया बनकर मेरे,
साथ हमेशा चलता है,
तेरी किरपा से बाबा,
परिवार मेरा ये पलता है,
तेरा मेरा रिश्ता देखो,
लगता ये काफी गहरा है,
एहसान मुझपे तेरा है,
एहसान मुझपे तेरा है।।

वो दिन कैसे भूलूँ सब,
मेरी हंसी उड़ाया करते थे,
ताना दे देकर सांवरिया,
मुझे रुलाया करते थे,
पर जबसे तू मुझको मिला है,
खुशियों का घर में पहरा है,
एहसान मुझपे तेरा है,
एहसान मुझपे तेरा है।।

तेरे एहसानो को बाबा,
भूल कभी ना पाउँगा,
‘शिवम’ इतने क़र्ज़ हैं तेरे,
कैसे मोल चुकाऊंगा,
गर्व से कहता हूँ दुनिया को,
शीश के दानी तू मेरा है,
एहसान मुझपे तेरा है,
एहसान मुझपे तेरा है।।

इस जीवन को तुमने संवारा,
एहसान मुझपे तेरा है,
एहसान मुझपे तेरा है।।

Singer – Mehul Sharma}]

Leave a Comment