ईंट ईंट पर जय श्री राम का नाम लिखाएंगे भजन लिरिक्स | int int par jai shri ram ka naam likhayenge lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

ईंट ईंट पर जय श्री राम,
का नाम लिखाएंगे।

दोहा – भारत में पैदा हो के,
जो श्री राम का नहीं,
मेरी नजर में वो नर,
किसी काम का नहीं।

ईंट ईंट पर जय श्री राम,
का नाम लिखाएंगे,
होगा मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।

कारसेवकों की ना खाली,
जाएगी कुर्बानी,
राम नाम पर जान वार गए,
सच्चे हिंदुस्तानी,
उन्ही शहीदों के सपनों को,
पंख लगाएंगे,
होगा मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।

दुनिया भर में गूंजेगा अब,
जय श्री राम का नारा,
बच्चा बच्चा बोल उठेगा,
ये संकल्प हमारा,
मंदिर की चोटी पे हम,
भगवा लहराएंगे,
होगा मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।

उठो राम के प्यारो जागो,
चलो अवध की ओर,
जय श्री राम के नारों का,
दुनिया में कर दो शोर,
रामराज की वही अयोध्या,
वापस लाएंगे,
होगा मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।

अटल फैसला लिया है ‘नरसी’,
कर लो अब तैयारी,
5 अगस्त को नींव रखेंगे,
मिलकर भगवाधारी,
जगमग होगी राम की नगरी,
दीप जलाएंगे,
होगा मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।

ईट ईट पर जय श्री राम,
का नाम लिखाएंगे,
होगा मंदिर का निर्माण,
आलीशान बनाएंगे।।

स्वर / रचना – नरेश नरसी जी।

Leave a Comment