हम है श्याम दीवाने ये ऐलान करते है लिरिक्स | hum hai shyam deewane ye ailan karte hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हम है श्याम दीवाने,
ये ऐलान करते है,
हम खाटूवाले श्यामधणी से,
प्यार करते है।।

जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पे,
बाबा साथ निभाते है,
जिसने शीश झुकाया दर पे,
झोली भरके जाते है,
खाटू वाले दुखियों का,
उद्धार करते है,
हम खाटूवाले श्यामधणी से,
प्यार करते है।।

सुन्दर मुखड़ा चाँद का टुकड़ा,
बाबा श्याम हमारा है,
श्याम शरण में देख ले आके,
आता अजब नज़ारा है,
बाबा भी अपने भक्तों से,
प्यार करते है,
हम खाटूवाले श्यामधणी से,
प्यार करते है।।

उसकी हार कभी ना होती,
श्याम का जो गुणगान करे,
मोरछड़ी का लेलो झाड़ा,
पल भर में आराम करे,
‘पस्सी केसरी’ बाबा का,
गुणगान करते है,
हम खाटूवाले श्यामधणी से,
प्यार करते है।।

हम है श्याम दीवाने,
ये ऐलान करते है,
हम खाटूवाले श्यामधणी से,
प्यार करते है।।

Singer & Lyrics – Passi Kesri}]

Leave a Comment