हम बाबा के लाडले हम पर किसका जोर लिरिक्स | hum baba ke ladle hum par kiska jor lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हम बाबा के लाडले,
हम पर किसका जोर,
पग पग पे सहारा देता,
पग पग पे सहारा देता,
हम बाबा के लाड़ले,
हम पर किसका जोर।।

तर्ज – देना हो तो दीजिये।

संकट आये जीवन में चाहे,
छाये हो गम के बादल,
हर संकट को दूर भगाए,
इसकी किरपा का आंचल,
सांवरिया साथ है अपने,
जब छाए घटा घनघोर,
हम बाबा के लाड़ले,
हम पर किसका जोर।।

जब जब अपना मन घबराए,
जय श्री श्याम ही रटते है,
जैसे जैसे जाप बड़े तो,
कष्ट हमारे घटते है,
है अटल भरोसा इन पे,
हम देखे इन की ओर,
हम बाबा के लाड़ले,
हम पर किसका जोर।।

बिठा दिया है इसने फलक पे,
खाक से उठा करके,
साथ निभाता हारे का बाबा,
गोदी में बिठा कर के,
श्याम बंधी रहे ‘सुनील’ की,
तुमसे ये उज्वल डोर,
हम बाबा के लाड़ले,
हम पर किसका जोर।।

हम बाबा के लाडले,
हम पर किसका जोर,
पग पग पे सहारा देता,
पग पग पे सहारा देता,
हम बाबा के लाड़ले,
हम पर किसका जोर।।

Singer – Harsh Sharma}]

Leave a Comment