हिम्मत रख भरोसा रख क्यों है गमों से चूर | himmat rakh bharosa rakh bhajan lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हिम्मत रख भरोसा रख,
क्यों है गमों से चूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।bd।

देखे – श्याम पे भरोसा है।

लाखों करोड़ों दर पर,
है मांगने वाले,
तू भी दर पे आके,
किस्मत अजमा ले,
शीश का दानी,
हर पल तेरे कष्ट हरेगा,
संकट तेरे टालेगा,
ना देर करेगा,
कर देगा वरदानी,
कर देगा वरदानी,
खुशियों से भरपूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।bd।

श्याम के दर पे होती,
सबकी सुनवाई,
नहीं किसी की अर्जी,
प्रभु ने लौटाई,
इनके आगे समय का,
चलता फेर नहीं है,
देर भले हो जाए,
पर अंधेर नहीं है,
सुनने को तेरी विनती,
सुनने को तेरी विनती,
हो जाएगा मजबूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।bd।

जग में हमसे ज्यादा,
कोई सुखी नहीं है,
कौन है ऐसा जग में,
जो दुखी नहीं है,
सुख और दुख के चारों,
ओर लगे है मेले,
इसके चक्कर में तो,
हम नहीं अकेले,
धूप और छाव होंगे सदा,
धूप और छा होंगे सदा,
ये जग का दस्तूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।bd।

हिम्मत रख भरोसा रख,
क्यों है गमों से चूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।bd।

Singer – Sardar Romi Ji}]

Leave a Comment