Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
हे वीणा वादिनी माँ,
वरदान ऐसा दे दे,
गुणगान तेरे गाए हम,
सुर ज्ञान ऐसा दे दे।।
ये भी देखें – हे स्वर की देवी माँ।
मन में मेरे शारदे,
ज्योति तू वो जला दे,
अज्ञान दूर हो सब,
अँधियारा माँ मिटा दे,
वंदन करे सदा हम,
माँ दान ऐसा दे दे,
गुणगान तेरे गाए हम,
सुर ज्ञान ऐसा दे दे।।
माँ सरस्वती तुम्हारी,
भक्ति करे सदा हम,
महिमा तुम्हारी माता,
हमपे ना हो कभी कम,
रोशन जहान करे हम,
तू ज्ञान ऐसा दे दे,
गुणगान तेरे गाए हम,
सुर ज्ञान ऐसा दे दे।।
हे वीणा वादिनी माँ,
वरदान ऐसा दे दे,
गुणगान तेरे गाए हम,
सुर ज्ञान ऐसा दे दे।।
Singer – Deepa Narayan Jha