हर ग्यारस पे दर्शन करने आएंगे ये वादा है भजन लिरिक्स | har gyaras pe darshan karne aayenge ye vaada hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हर ग्यारस पे,
दर्शन करने आएंगे,
ये वादा है,
दर श्याम के जाएंगे।।

तर्ज – दिल दीवाना बिन सजना के।

खाटू की गलियों की हमको,
भा गयी पावन मिटटी,
इसी मिटटी में किस्मत हमने,
रोज़ बदलते देखी,
खाटू जाकर,
माथे इसे लगाएंगे,
ये वादा है,
दर श्याम के जाएंगे।।

हार गया जो इस दुनिया से,
श्याम है उसका साथी,
भक्तों की हर मुश्किल पहले,
श्याम से है टकराती,
हम भी अपनी,
मुश्किल उसे बताएँगे,
ये वादा है,
दर श्याम के जाएंगे।।

श्याम के दर पे राजा और,
महाराजा हाथ पसारे,
श्याम धणी लखदातारी,
सबके भरता भंडारे,
झोली भरकर,
‘शर्मा’ हम भी लाएंगे,
ये वादा है,
दर श्याम के जाएंगे।।

हर ग्यारस पे,
दर्शन करने आएंगे,
ये वादा है,
दर श्याम के जाएंगे।।

Singer – Neha Dwivedi}]

Leave a Comment