हारा मैं जब जब भी साथ निभाया भजन लिरिक्स | haara main jab jab sath nibhaya lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

हारा मैं जब जब भी,
साथ निभाया,
हर मुश्किल में,
दौड़ा चला आया,
खाटू जाऊं तेरी,
हर ग्यारस पर,
शुक्रिया मेरे श्याम,
मेरे खाटू वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम,
मेरे मुरली वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम।।

तर्ज – भोर भई दिन चढ़।

जब भी प्रेमी तेरा,
भटक गया था,
मुश्किल में वो,
अटक गया था,
तूने दिखाई उसे,
राह ओ बाबा मेरे,
लीले वाले श्याम,
मेरे खाटू वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम,
मेरे मुरली वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम।।

जो भी शरण तेरी,
हार के आता,
खाली झोली,
भर ले जाता,
साथ तू उसके चल,
पड़ता है खाटू वाले,
मुरली वाले श्याम,
मेरे खाटू वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम,
मेरे मुरली वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम।।

प्रेमी जब तेरे दर पे,
ढोक लगाता,
मुसीबत सबकी,
दूर भगाता,
कष्टों को उसके,
हर लेता है खाटू वाले,
प्रेमियों के बाबा श्याम,
मेरे खाटू वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम,
मेरे मुरली वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम।।

‘हिमांशु’ को तूने,
इतना दिया है,
परिवार में अपने,
जोड़ लिया है,
दूर ना करना उसे,
चरणों से बाबा मेरे,
astrobabaonline Lyrics,
मेरे खाटू वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम,
मेरे मुरली वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम।।

हारा मैं जब जब भी,
साथ निभाया,
हर मुश्किल में,
दौड़ा चला आया,
खाटू जाऊं तेरी,
हर ग्यारस पर,
शुक्रिया मेरे श्याम,
मेरे खाटू वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम,
मेरे मुरली वाले,
ओ मेरे बाबा श्याम।।

Singer & Lyrics- Himanshu Vijayvargiya}]

Leave a Comment