Join us for Latest Bhajan Lyrics
Join Now
घनश्याम मेरे,
भगवान मेरे,
तू है तो दुनिया,
कितनी हंसी है,
जो तू नहीं तो,
कुछ भी नही है,
घनश्याम मेरें,
भगवान मेरे।।
तर्ज – मेहबूब मेरे।
तू ही मेरे जीवन का,
सच्चा सपना है,
तू है तो ये मेरा जीवन,
लगता अपना है,
ये रिश्ते नाते झूठे,
सगा कोई भी नही है,
घनश्याम मेरें,
भगवान मेरे।।
तू है तो हो जाती है,
हर मुश्किल आसान,
मैं एक नन्हा सा बालक,
तू मेरा भगवान,
तेरे जैसा दीन दयाला,
कोई भी नही है,
घनश्याम मेरें,
भगवान मेरे।।
तू कृष्ण कन्हैया कान्हा,
तू है रास रचैया,
तू चीर बढईया कान्हा,
तू रास रचैया,
तेरी प्यारी प्यारी सूरत,
मन में बसी है,
घनश्याम मेरें,
भगवान मेरे।।
घनश्याम मेरे,
भगवान मेरे,
तू है तो दुनिया,
कितनी हंसी है,
जो तू नहीं तो,
कुछ भी नही है,
घनश्याम मेरें,
भगवान मेरे।।
गीतकार / गायक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340}]