गम की कोई बदली अगर छा जाये श्याम आ जाते है भजन लिरिक्स | gam ki koi badli agar chha jaye shyam aa jate hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

गम की कोई बदली अगर छा जाये,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है,
उलझन अगर मन को अगर तड़पाए,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है।।

तर्ज – इस प्यार से मेरी तरफ।

जब राहों पर मन घबराए,
मंजिल कोई मिल नहीं पाए,
ऊँगली पकड़ मंजिल तलक ले जाए,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है,
गम की कोईं बदली अगर छा जाये,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है।।

जब जब श्याम को याद किया है,
तब तब श्याम ने साथ दिया है,
संग में मेरा बाबा सदा मुस्काए,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है,
गम की कोईं बदली अगर छा जाये,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है।।

हरपल श्याम की रहती है किरपा,
संकट आने से भी डरता,
फिर भी अगर मुश्किल कोई आ जाए,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है,
गम की कोईं बदली अगर छा जाये,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है।।

गम की कोई बदली अगर छा जाये,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है,
उलझन अगर मन को अगर तड़पाए,
श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है।।

Singer – Sakshi}]

Leave a Comment