एक तेरा सहारा मिले सांवरे दुनिया की परवाह नहीं है लिरिक्स | ek tera sahara mile sanware duniya ki parwah nahi hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

एक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है,
तेरी शरण सी इस दुनिया में,
दूजी कोई पनाह नहीं है,
इक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है।।

कैसे शुकर करूँ सांवरिया,
मैं तेरे उपकारों का,
मुश्किल में तू साथ है चलता,
रूप बनाकर यारो का,
सुख में तो संग ये दुनिया,
दुःख में पकडे बांह नहीं है,
इक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है।।

जीत जाऊंगा तेरी कृपा से,
जीवन की हर बाजी मैं,
अच्छा बुरा वक्त जो दे तू,
तेरी रजा में राजी मैं,
इज्जत से परिवार चले मेरा,
शोहरत की मुझे चाह नहीं है,
इक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है।।

होंठों पे जब नाम हो तेरा,
दिल में एक अरदास हो,
‘रोमी’ के भी घर आँगन में,
बाबा तेरा वास हो,
मंजिल चाहे जैसी भी हो,
बस तेरी इक राह सही है,
इक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है।।

एक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है,
तेरी शरण सी इस दुनिया में,
दूजी कोई पनाह नहीं है,
इक तेरा सहारा मिले सांवरे,
दुनिया की परवाह नहीं है।।

Singer – Ritesh Ji Manocha
Lyrics – Romi Ji}]

Leave a Comment