दिल से बुला लो बाबा बात करेगा | dil se bula lo baba baat karega

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दिल से बुला लो बाबा बात करेगा,
दुखड़े सुनेगा कष्ट हरेगा।।

देखे – दिल में तू श्याम नाम की।

दुनिया से काहे को तू मांगने जाए,
क्यों ना सांवरे से अरदास लगाए,
झोली भरेगा दुखड़े सुनेगा,
दिल से बुलालो बाबा बात करेगा।।

हाथ बढ़ा दे तुझे गिरने ना देगा,
हर पल बाबा तेरे साथ रहेगा,
साथ रहेगा साथ चलेगा,
दिल से बुलालो बाबा बात करेगा।।

श्याम धणी के दरबार में आके,
अपने तू सारे दुःख दर्द बता दे,
बात सुनेगा हल भी करेगा,
दिल से बुलालो बाबा बात करेगा।।

दिल से बुला लो बाबा बात करेगा,
दुखड़े सुनेगा कष्ट हरेगा।।

Singer – Sunil Sarvottam}]

Leave a Comment